कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और महाराष्ट्र में रेड अलर्ट, IMD ने दी अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी

दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत के साथ, आईएमडी ने कई राज्यों के लिए ताजा रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत के साथ, भारतीय मौसम विभाग ने राज्यों में भारी से बहुत भारी वर्षा के लिए बहु-खतरे की चेतावनी जारी की है। इस चेतावनी में कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, केरल और तमिलनाडु के लिए ताजा ‘रेड’ अलर्ट जारी किया गया है.